राँची के मांडर टोल प्लाजा पर बारातियों ने मैनेजर सहित एक दर्जन कर्मियों के साथ की मारपीट और तोड़फोड़… कई कर्मी गंभीर रूप से घायल,कारवाई में जुटी पुलिस…
राँची।जिले के मांडर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात मांडर टोल प्लाजा पर अचानक जंग का मैदान बन गया।एक मामूली कहासुनी ने ऐसा तूल पकड़ा कि शादी में जा रहे 50-60 लोगों का झुंड बेकाबू हो गया और टॉल कर्मियों पर टूट पड़ा। टोल कर्मियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने टॉल प्लाजा में घुसकर जमकर उत्पात मचाया लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने टोल मैनेजर समेत कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा।
इस बर्बर हमले में टोल मैनेजर सहित आधा दर्जन कर्मी बुरी तरह घायल हो गए।कई के सिर फट गए, तो कुछ खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े। गंभीर हालत में घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ को रिम्स रेफर करना पड़ा।
टॉल मैनेजर ने साफ आरोप लगाया है कि छोटी सी बात पर भड़की भीड़ ने सुनियोजित तरीके से हमला किया। मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू।वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा की है।पुलिस से आरोपियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
टोल कर्मी के अनुसार,हमलावरों ने टोल प्लाजा पर पत्थरबाजी कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। टोल कार्यालय से करीब 70 हजार रुपए नकद व कैश अलमारी की चाबी लूटकर फरार हो गए। शिकायत में कुछ गाड़ियों के नंबर भी बताए गए हैं। जिनमें JH 01 DG 8553 (स्विफ्ट), JH 02 BM 9725 (बलेनो), JH 01 BA 3900 (अल्टो 800), JH 01 AJ 8239 (स्विफ्ट) और JH 01 AN 2870 शामिल हैं।टोल प्रबंधन ने मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

