झाड़-फूंक के बहाने सास को लेकर फरार हुआ दामाद, ससुर ने दर्ज कराया मामला

 

गोड्डा।झारखण्ड के गोड्डा जिले में झाड़ फूंक करने के बहाने सास को लेकर दामाद फरार हो गया है । ससुर ने इस संबंध में पीसीआर दर्ज किया है और पीसीआर के आधार पर थाना में मामला दर्ज किया गया है । सोमवार को अमुवार गांव के महेंद्र हेम्ब्रम के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है।आवेदन में उल्लेख किया है कि राजपुरा गांव के रामू सोरेन जो उनका दामाद है ने उनकी बेटी को छोड़कर सास सुकूरमुनी हांसदा को बीते 14 फरवरी को झाड़ फूंक के बहाने लेकर फरार हो गया है। अभी तक वापस नहीं लाया गया है।बोलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है पीड़ित महेंद्र ने बताया कि न्याय की मांग को लेकर पोड़ैयाहाट थाना में 25 फरवरी को शिकायत दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक को भी लिखित सूचना दी गई थी। इसके बावजूद आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है।उन्होंने कहा कि कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य ममता कुमारी मिलकर भी शिकायत की थी। महेंद्र हांसदा ने बताया कि 25 फरवरी के आवेदन पर जब कार्रवाई नहीं हुई , तब वह लाचार होकर पीसीआर केस करने को विवश हुआ है

error: Content is protected !!