फ्लाईओवर से गिरकर नाबालिग की मौत, रील बनाने के चक्कर में हादसा होने की आशंका

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के चायकी में नेशनल हाईवे के अधूरे फ्लाईओवर से नीचे गिरने से एक 14 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई है।नाबालिग की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा के रहने वाले अमन उरांव के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जाता है कि नेशनल हाईवे 39 का फोरलेन का कार्य चल रहा है और चियाकि में फ्लाईओवर अधूरा बना हुआ है। इस फ्लाईओवर पर बर्थडे सेलिब्रेशन किया गया था, जहां नाबालिग भी स्कूटी से पहुंचा था।स्कूटी चलाने के दौरान वह फ्लाईओवर के अंतिम छोर पर पहुंच गया और नीचे जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं चिंतक मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि फ्लाईओवर से नीचे गिरने के कारण एक नाबालिग की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रील्स बनाने के दौरान यह हादसा हुआ है। आगे की जांच की जा रही है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से अवरोध भी बनाया गया है और फ्लाईओवर पर नहीं जाने की चेतावनी भी जारी की गई है।इसके बावजूद कई लोग फ्लाईओवर पर चलने से बाज नहीं आते हैं।

error: Content is protected !!