चलती कार में लगी भीषण…जिंदा जल गई पत्नी, पति गंभीर रूप से घायल

 

डेस्क।बदायूं।उसहैत थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के ऑपरेशन के बाद घर लौट रहे दंपती की कार अचानक आग लग गई। हादसे में पत्नी की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से झुलस गया।गांव रौता के पास यह हादसा हुआ है। कस्बा उसहैत के वार्ड संख्या-6 निवासी अर्पित भारद्वाज (28) पुत्र प्रमोद भारद्वाज अपनी पत्नी प्रिया भारद्वाज (25) को जिला शाहजहांपुर के एक अस्पताल से ऑपरेशन कराकर रात करीब 2 बजे कार से घर लौट रहे थे। प्रिया की तबीयत ठीक न होने के कारण वह कार की पिछली सीट पर लेटी हुई थीं।

जैसे ही उनकी कार गांव रौता के पास पहुंची, अचानक उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कार के दरवाजे लॉक हो गए और दोनों पति-पत्नी अंदर ही फंस गए।

आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इस दौरान प्रिया भारद्वाज आग की लपटों में घिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्पित गंभीर रूप से झुलस गए।

error: Content is protected !!