जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला,इलाक़े में मचा हड़कम्प

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिला में हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला है।जिले के कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राधा तंतुबाई (55) के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया और अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, राधा तांती रोज की तरह सुबह शौच के लिए गांव के पास स्थित जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनका सामना हाथियों के झुंड से हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, करीब छह हाथियों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद पूरे सापारुम गांव समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने कहना है कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे रोकने में वन विभाग अबतक नाकाम साबित हुआ है। जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों के बढ़ते खतरे को नियंत्रित करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की निगरानी बढ़ाने और समय रहते चेतावनी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है, जिससे कि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी।

error: Content is protected !!