नाबालिग छात्रा गर्भवती मामला:आवासीय विद्यालय की छात्रा से दुष्कर्म,प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,उपायुक्त ने गठित की उच्चस्तरीय जांच टीम
चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां के अनुसूचित जाति प्राथमिक बालिका आवासीय विद्यालय की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ।
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर संबंधित थाना में पॉक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, वहीं, पीड़ित छात्रा की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा सहायता और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए चतरा की डीसी कृतिश्री ने कड़ा रुख अपनाया है।उन्होंने घटना की तह तक जाने और दोषियों के विरुद्ध साक्ष्य जुटाने के लिए एक उच्चस्तरीय जांच टीम का गठन किया है।
बता दें विद्यालय की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने विद्यालय के ही प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद सिन्हा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा दो दिन पहले जब घर गई, तो उसके माता-पिता ने शरीर की बनावट में आए बदलाव का कारण पूछा।माता-पिता के द्वारा पूछे जाने पर उसने बताया कि प्रधानाध्यापक ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है। जानकारी मिलने के बाद परिजन ने गुरुवार को विद्यालय पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
परिजनों के हंगामे की सूचना पाकर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद सिन्हा समेत छात्रा को थाने ले आए।इसके साथ ही, इसकी सूचना एसडीओ को दी गई। एसडीओ जहूर आलम ने भी हंटरगंज थाना पहुंचकर छात्रा और प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद सिन्हा से पूछताछ की। जिले की उपायुक्त कृति श्री जी को भी इस घटना की जानकारी मिली।
इस घटना की जांच के लिए उन्होंने पांच सदस्यीय टीम का गठन किया।उन्होंने टीम को दो दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इस घटना ने शिक्षा विभाग को शर्मसार कर दिया है।उधर, प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।छात्रा को मेडिकल जांच के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया है।
छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर प्रधानाध्यापक को जेल भेजा गया।इस घटना की जांच के लिए उपयुक्त उपयुक्त कृति श्री जी ने जांच टीम बनाई है।अपर समाहर्ता अरविंद कुमार टीम का नेतृत्व करेंगे।उपायुक्त ने टीम को दो दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। टीम में एसडीओ जहूर आलम, सीएस सत्येंद्र सिन्हा, हंटरगंज के बीडीओ, सीओ, शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी अंबुजा कुमारी शामिल हैं।

