रामगढ़ पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गिरोह के कुख्यात अपराधी सनी सिंह का हॉफ एनकाउंटर…
रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले में कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गिरोह के गुर्गे और पुलिस के बीच मुठभेड़ की घटना हुई है। यह घटना सोमवार की सुबह पतरातू इलाके के भुरकुंडा में मंदिर के पास हुई है, जहां राहुल दुबे गिरोह के अपराधी सन्नी सिंह नाम के एक अपराधी को गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार,एसपी अजय कुमार ने राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के विरुद्ध छापामारी करने हेतु एसआईटी टीम का गठन किया गया था और लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम मे एसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य सनी सिंह भूरकुंडा क्षेत्र में भ्रमणशील है और अपने गिरोह के अपराधकार्मियों के साथ मिलकर दुबारा इस क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के द्वारा भूरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में छापेमारी किया जा रहा था,इसी क्रम मे सूचना प्राप्त हुआ कि भूरकुंडा स्थित दुमहान मंदिर के पास एक व्यक्ति बैठा हुआ है और उसका गतिविधि संदिग्ध है।इस सूचना पर भूरकुंडा क्षेत्र अंतर्गत दुमुहाना मंदिर के पास तलाशी और छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम मे अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा पुलिस कि गाड़ी देखते ही पुलिस पर लक्षित कर फायरिंग करने लगा। जिससे थाना प्रभारी पतरातू कि गाड़ी के शीशा और बम्फर में गोली लगा,जिसमें थाना प्रभारी बाल बाल बच गए।
इसके बाद पुलिस की जवाबी करवाई मे फायरिंग करने वाले अपराधकर्मी के दाहिने पैर मे गोली लगा और जख़्मी होकर वहीं गिर गय।जिससे नाम पता पूछने पर उक्त अपराधकर्मी के द्वारा अपना नाम सनी सिंह ग्राम रैलीगाढ़ा बताया गया।जिसे घटनास्थल पर ही बैंडेज पट्टी कर जख़्मी हालत मे तुरंत सीसीएल अस्पताल भूरकुंडा भेजा गया। घटना स्थल पर सनी सिंह का दो देसी पिस्तौल एक मोबाइल एक लेदर बैग गिरा पड़ा मिला है।
इधर मुठभेड़ की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी अजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुँचे है।मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।बता दें कल ही गिरोह के 7 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा था।जिसे जेल भेज दिया गया है।

