Ranchi:युवक ने फांसी लगाने का किया प्रयास..फंदा लगाकर पेड़ से जैसे कूदा,रस्सी टूट गया…

 

राँची।जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के दुलमी गांव निवासी विक्षिप्त सुखराम स्वांसी ने रविवार को पेड़ पर चढ़कर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से उसकी जान बचा ली गई। सूचना मिलते ही सोनाहातू पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। इसी दौरान वह फंदा लगाकर पेड़ से कूद गया, लेकिन रस्सी टूटने से जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसे मामूली चोटें आईं। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

error: Content is protected !!