जमशेदपुर:होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत..
जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव निवासी होमगार्ड जवान जगन्नाथ महतो(45 वर्ष) की शनिवार को संदिग्ध अवस्था में निधन हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।घाघीडीह जेल में ड्यूटी पर तैनात जगन्नाथ तीन दिन पहले संदिग्ध रूप से घायल अवस्था में अपने डेरे पर मिले थे, जिसके बाद शुक्रवार को गांव लौटने पर उनकी स्थिति और बिगड़ गई और इलाज के लिए बनमाकड़ी मेसो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।गंभीर हालत देखते हुए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था।जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मृतक के सिर के पिछले हिस्से पर गहरे जख्म होने और घायल होने की वजह स्पष्ट न होने के कारण परिजनों ने इसे संदिग्ध मामला बताते हुए पुलिस से उच्च स्तरीय जांच की गुहार लगाई है।

