Ranchi:जान मारने की नीयत से ऑटो से टक्कर मारने एवं मारपीट कर सोने की लॉकेट छिनतई का आरोप..जांच में जुटी है पुलिस…

राँची।नामकुम थाना क्षेत्र के काली नगर के रहने वाले दीपू राय पिता जितेन्द्र राय ने छोटे भाई 20 वर्षीय दीपक राय एवं ममेरे भाई शुभम तिवारी को जान मारने की नीयत से डाला ऑटो (जेएच 01जीके0465) से टक्कर मारने एवं दुर्घटना के बाद मारपीट करने एवं सोने की लॉकेट छिन लेने का आरोप लगाते हुए ऑटो चालक गुलशन रजक एवं उनके पिता मयंक रजक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

उनके अनुसार संध्या साढ़े छह बजें दीपक व शुभम मंदिर जा रहें थे।इसी दौरान सहकारिता भवन के समीप जानबूझ कर ऑटो चालक ने टक्कर मारी दी।जिसमें दीपक व शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर मारने के बाद गुलशन व उसके पिता ने ऑटो से उतरकर मारपीट की एवं गले से लॉकेट लूट लिया।जिसकी कीमत 65 हजार रुपए है। जानकारी मिलने पर दोनों को सीएचसी ले जाया गया जहां से स्थिति को देखते हुए दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!