Ranchi:ड्राइवर को आई झपकी,त’ड़प-त’ड़प कर हुई मौत… दूध टैंकर और हाइवा में भीषण भिड़ंत, स्टेयरिंग में फंसा ड्राइवर,घंटों बाद निकाला गया शव..

 

राँची।जिले के ओरमांझी में बुधवार दोपहर 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।यह घटना राँची-रामगढ़ उच्च पथ पर चुटुपालु स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के पास की है।मिली जानकारी के मुताबिक,राँची की ओर जा रहे ईंट लदे हाइवा (JH 09AK 1636) को पीछे से आ रहे दूध टैंकर (UP 32RT 2978) ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टैंकर के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि, टैंकर का चालक स्टेयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दो हाइड्रा मशीनों की मदद ली गई और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, स्टेयरिंग काटकर चालक को बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत ओरमांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त सूचना के अनुसार, टैंकर चालक दिल्ली से दूध लेकर राँची आ रहा था और चुटुपालु टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर पहले, उसे अचानक नींद आ गई। मृत चालक की पहचान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अरौन गांव निवासी, मान सिंह, के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना के बाद हाईवे पर सुरक्षा और चालकों की थकान को लेकर, एक बार फिर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

error: Content is protected !!