पलामू पुलिस ने आठ अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार..एक बड़ी घटना होने से रोका…
पलामू।झारखण्ड के पलामू में जमीन कारोबार में एक सफेदपोश ने हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक 9 एमएम का पिस्टल, एक देसी कट्टा और 15 गोली बरामद की है।पलामू पुलिस की सक्रियता की वजह से एक बड़ी घटना घटने से रुक गई।
दरअसल, पलामू के भट्टी मोहल्ला में आनंद कुमार रवि के अपहरण की कोशिश की गई थी एवं उसके साथ मारपीट भी हुई थी।पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।अनुसंधान के क्रम में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है।पुलिस के अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि आनंद कुमार रवि ने भट्टी मोहल्ला के रहने वाले सद्दाम कुरैशी की हत्या के लिए पांच लाख रुपए की सुपारी ली थी। इसकी भनक सद्दाम कुरैशी को लग गई थी। सद्दाम कुरेशी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुपारी लेने वाले आनंद कुमार रवि का अपहरण का भी प्रयास किया और मारपीट की।लेकिन पुलिस की सक्रियता से सद्दाम एवं उसके दोस्त आनंद कुमार रवि की अपहरण करने सफल नहीं हो पाए।एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि एक सफेदपोश ने सद्दाम कुरैशी की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी आनंद कुमार रवि को दी थी। सफेदपोश का नाम चैनपुर के इलाके में हुए जमीन बाद में हत्याकांड से जुड़ा था। सभी मिलकर किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।
एसपी ने बताया कि सफेदपोश के नाम पुलिस को मिले हैं।पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में पलामू के मेदिनीनगर के कसाई मोहल्ला का रहने वाले सद्दाम कुरेशी भट्टी मोहल्ला के छोटू चंद्रवंशी, सूरज चंद्रवंशी रितेश चंद्रवंशी, वसीम अहमद, वसीम अकरम, रोशन चंद्रवंशी, किशु गुप्ता के नाम शमिल है।
गिरफ्तार आरोपी पलामू में कई बड़े आपराधिक घटनाओं के आरोपी रहे है। रौशन चंद्रवंशी को छोड़कर गिरफ्तार सभी आरोपी पलामू के चर्चित नमिता देवी हत्याकांड के आरोपी रहे है। पुलिस की छापेमारी में टाउन थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर यादव, टीओपी 3 के प्रभारी मंटू कुमार समेत कई पुलिस के जवान शामिल हैं।

