दुमका:तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में सनसनी…नशे में डूबने की आशंका…
दुमका।झारखण्ड के दुमका में खूंटा बांध तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।तालाब में शव देख स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान और सदर एसडीपीओ विजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लिया।पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किया लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
मृतक के हाथ में कैंची और डेंड्राइट पाए जाने से नशे की स्थिति में डूबने की आशंका जताई जा रही है। शव से दुर्गंध आने के कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना कुछ दिन पहले की हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है और पहचान के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा

