Ranchi:तुपुदाना पुलिस को मिली सफलता,16 लाख रुपए कीमत की 8 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार…

राँची।राजधानी राँची के तुपुदाना ओपी पुलिस ने 08 किलो 200 ग्राम अफीम जप्त किया है।इसकी बाजार में कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। तुपुदाना पुलिस ने अफीम के साथ दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम श्रवण कुमार (उम्र 31 वर्ष) पिता प्रमोद कुमार,पता–बाईपास रोड बैरिया चौक नियर गौशाला, थाना-सदर, जिला-रॉची, वर्तमान-न्यू हुलहुण्डू शांतिनगर, थाना–धुर्वा (तुपुदाना), जिला-रॉची और प्रेम कुमार (उम्र 29 वर्ष) पिता केदार गुप्ता, ग्राम-जोरी मास्टर मुहल्ला, थाना-जोरी, जिला- चतरा, वर्तमान-तुपुदाना बस्ती देवी मंडप, थाना-धुर्वा (तुपुदाना), जिला-रॉची शामिल है। दोनो को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी मीरा सिंह ने बताया कि दोनो अफीम ले जाकर दूसरे राज्य में बेचने की तैयारी में थे। डीएसपी हटिया राजा कुमार मित्रा को गुप्त सूचना मिली थी अफीम तस्कर सक्रीय है। इसके बाद मीरा सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर दोनो को गिरफ्तार किया।