आर्मी जवान ने पत्नी और बच्चे को जिंदा जलाया:परिजनों ने आक्रोशित होकर शव को ससुराल में रखा,महिला के पिता के बयान पर मामला दर्ज….

बिहार के मुजफ्फरपुर में आर्मी जवान हिमांशु की पत्नी सोनम प्रिया और दुधमुंहे दो माह के बेटे के मौत मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। सोनम के हथौड़ी निवासी पिता रामदयाल ओझा के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी ओर पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले सोनम और उसके बच्चे के शव को ससुराल पहुंचा दिए। ताकि, ससुराल से ही दाह संस्कार हो।

बताया जा रहा है की हिमांशु के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत है। इधर, अपने बयान में सोनम के पिता ने पुलिस को बताया है की वे बुधवार शाम को मुजफ्फरपुर स्थित अपने बेटी के घर पहुंचे थे। वहा काम था।इसी दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे हल्ला होने लगा। वे कमरे से बाहर निकले। दूसरे कमरे देखे की सोनम के साथ मारपीट कर पेट्रोल या केरोसिन डालकर माचिस से आग लगा दिया है। वे दौड़कर अपने बेटे प्रकाश के घर पहुंचे। उसे अपने साथ लेकर बेटी के घर आए। कमरे में उनकी बेटी सोनम और नाती शुभ कुमार जल चुका था। इस दौरान दामाद, सास और एक लड़की भाग निकले। उन तीनो ने मिलकर बेटी और नाती को मार दिया।

तलाक देने के लिए बनाया था दबाव

पिता ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया की उनकी बेटी को दामाद तलाक देने के लिए दबाव बना रहा था। हमारी बेटी का मांग भी धो दिया गया था। दामाद के पिता विपिन मिश्रा से इस संबंध में शिकायत किया गया था। लेकिन, कुछ हुआ नही। दामाद का प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी वजह से यह घटना हुई है। दामाद बेटी को 10 लाख रुपए लाने के लिए दबाव बना रहा था। उसका कहना था की मेरी नौकरी लग गई है। शादी का दहेज बाकी है।

बताते चले की अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ स्थित प्रग्तिनगर में सोनम प्रिया और उसके दो माह के बेटे मौत हो गई। उसके मायके वालों ने पति हिमांशु पर जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वही, स्थानीय लोगो की मौके पर भिड़ जुट गई।परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में बच्चे और महिला को इलाज के लिए परिजन जुरन छपरा स्तिथ निजी अस्पताल में ले गए। वहा से दोनो को एसकेएमसीच ले जाया गया। जहा दोनो की मृत्यु हो गई।जिसके बाद परिजन ने घटना की जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। घर बंद मिला। परिवार के लोग फरार बताए जा रहे है।