राजधानी राँची में दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 10 अपराधी गिरफ्तार…गिरोह के मुख्य सरगना को तलाश जारी…
राँची।राजधानी राँची में आधा दर्जन से ज्यादा लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले गिरोह के 10 अपराधी आखिर राँची पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। राँची पुलिस की बनी स्पेशल टीम ने गिरोह के दस अपराधियो को एक साथ गिरफ्तार किया है।हालांकि इस गिरोह के मुख्य सरगना सहित कई अपराधी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।जिसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। जल्द पुलिस को फिर बड़ी कामयाबी मिलने संभावना है।
राजधानी को अशांत करने और अपने गैंग का दबदबा बनाने के लिए सक्रिय हुए 10 अपराधियो को राँची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस गिरोह ने डोरंडा में अपना मार्ट में लूट, पुंदाग में पेट्रोल पंप में डकैती,उसके बाद राँची के बीआईटी में दो पेट्रोल पंप, टाटीसिलवे स्थित पेट्रोल पंप में डैकती के बाद ओरमांझी में एक दुकानदार को लूट के क्रम में चाकू मार कर इस गिरोह ने राँची में दहशत फैला दिया था।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राँची के एसएसपी राकेश रंजन ने अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए एक एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने राँची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और सिटी एसपी के निर्देशन में सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव, सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा और मुख्यालय डीएसपी वन अमर पांडेय के नेतृत्व में बेहतरीन काम करते हुए गिरोह के 10 अपराधियो को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियो के पास से हथियार ,लूट के पैसे भी बरामद किए गए है।
इस मामले को लेकर रविवार को ग्रामीण एमपी और सिटी एसपी ने सयुक्त रूप से मामले की प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी।एसपी ने बताया कि राँची शहर में विगत दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्र में घटित लूट-पाट की घटनाओं का उद्भेदन, संलिप्त गिरोह के 10 अपराधकर्मी गिरफ्तार किए गए है।गिरफ्तार अपराधियों में जहीर उर्फ खान,फरहान खान उर्फ बब्लु,शेख जीमल,अरसलान खान, मो० फैजान, सोएब अंसारी, सहबाज सलमान, कासिफ युसूफ, शेख मुज्जमिल उर्फ माखन एवं राजा खान उर्फ खानता शामिल है।
बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुन्दाग पेट्रोल पंप, बीआईटी ओपी क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप, टाटीसिल्वे गेल सीएनजी पंप पर लूटपाट, डोरंडा थाना क्षेत्र के एक दुकान में लूटपाट तथा ओरमांझी थाना क्षेत्र के मेहता होटल के पास के एक दुकान में लूटपाट एवं दुकानदार को चाकू मारने की बात स्वीकार किया गया है। इस घटना में संलिप्त अन्य चिन्हित अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी की जा रही है, साथ हीं अपराधकर्मियों के अपराधिक इतिहास के संबंध में छानबीन की जा रही है।

