रामगढ़ के पतरातू में फ्लाईओवर निर्माण साइट पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,एक घायल,स्थिति गंभीर… राहुल दुबे गैंग ने लिया जिम्मा…

 

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।रविवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने पतरातू में बन रहे फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।इस घटना में प्रदीप राजवंशी नामक एक व्यक्ति को गोली लगी है,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।गोलीबारी के दौरान वहां काम कर रहे और मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।इस घटना का जिम्मा राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर लिया है। गिरोह ने कहा कि इस इस गोली बारी में जो कुछ भी हुआ है उसका जिम्मेवार सिर्फ चंदन सिंह, विद्या सागर, नीतीश ठाकुर, राकेश,संतोष दुर्गेश है।आज का ये घटना गोली और बमबारी सिर्फ तुम लोग को याद दिलाने के लिया था की प्यार से मैनेज करो नहीं तो हम लोग आपके स्वागत के लिया रेडी है।वहीं गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुँची हैं और आगे की कार्रवाई में जुटी है।वहीं घायल के स्थिति नाजुक बनी हुई है।

error: Content is protected !!