Ranchi:युवक का जंगल में मिला शव, मुंह से निकल रहा था खून…फॉरेंसिक टीम को बुलाया,जांच में जुटी है पुलिस..
राँची।जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के कव्वाली जंगल से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त लोवाडिह के महावीर कालोनी के रहनेवाले महेन्द्र साव के पुत्र राहुल कुमार 19 वर्स के रूप में हुई। मृतक के पिता महेन्द्र साव ने बताया कि राहुल सुबह लगभग दस बजे घर से निकला था, दोपहर दो बजे उसने पिता महेन्द्र के मोबाईल पर कॉल कर बताया कि किसी ने उसको जर्बजस्ती कव्वाली के मरासिल्ली पहाड़ पर लेजाकर कुछ खिला कर उसे बेसुध कर दिया है और उसकी जेब से आठ हजार रूपये निकाल लिए है।
घटना की जानकारी मिलते ही पिता महेन्द्र अपने सहयोगी के साथ राहुल को ढूंढने मरासिल्ली पहाड पहुंचे, राहुल के नहीं मिलने पर परिजनों ने नामकुम पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मोबाईल लोकेशन के आधार पर कव्वाली जंगल पहुंची जहां राहुल का शव पड़ा था।पुलिस ने बताया कि राहुल का शव औंधे मुह पड़ा था उसके मुंह से खून निकला हुआ था। पुलिस ने शव को जब्त का पोस्टमार्टम हेतू रिम्स भिजवा दिया।पुलिस काल डिटेल खंगाल रही है।मौके पर फोरेंसिक टीम भी भेजी गयी है। छानबीन और पोस्टमार्टम के बाद ही मामले से पर्दा उठ पाएगा।

