देवघर: हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा ,पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने कर दी हत्या,आरोपी गिरफ्तार

 

देवघर।झारखण्ड के देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में चाय की दुकान चलाने वाली महिला की निर्मम हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।इस दिल दहला देने वाली वारदात में मृत महिला का पति शिव यादव ही उसका हत्यारा निकला. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसी ने पत्नी की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

डीएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच और घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस को संदेह हुआ कि हत्या के पीछे महिला के पति की भूमिका हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा तकनीकी अनुसंधान के जरिए आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।डीएसपी ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी शिव यादव ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे पुरुष के साथ संबंध होने का शक था।जिसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।आरोपी के मुताबिक, उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

इसी दौरान गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था लेकिन लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

बता दें कि 19 मई की सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुंडा थाना के समीप एक महिला की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई थी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और महज दो से तीन दिनों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।घटना के खुलासे के बाद मृतक महिला के परिजनों ने राहेत की सांस ली है और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की भी है।

error: Content is protected !!