लातेहार:एसपी ने कहा रामनवमी पर शांति भंग करने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

 

​लातेहार।आगामी रामनवमी पर्व को देखते हुए लातेहार पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने आम जनता के लिए एक विस्तृत दिशा-निर्दे जारी की है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उत्सव की आड़ में हुड़दंग करने या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

​पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं. ऐसी किसी भी गतिविधि या व्यवहार से बचने की सलाह दी गई है जिससे किसी अन्य समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती हो। पुलिस ने कहा ​आजकल अफवाहें फैलाने का सबसे बड़ा माध्यम सोशल मीडिया है. व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर किसी भी आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट को शेयर न करें. पुलिस की विशेष साइबर सेल टीम सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर पैनी नजर रख रही है. अफवाह फैलाने वाले या माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ जुलूस के लिए सख्त दिशा-निर्देश

​रामनवमी के जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं. जुलूस केवल प्रशासन द्वारा तय किए गए रास्तों से ही निकाला जाएगा. रास्ते में किसी भी प्रकार का बदलाव प्रतिबंधित है. जुलूस के दौरान डीजे पर किसी भी तरह के प्रतिबंधित या भड़काऊ गाने बजाना पूरी तरह वर्जित है.अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने जनता से सहयोग मांगा है। यदि आपको अपने आस-पास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।

error: Content is protected !!