देवघर साइबर थाना के पुलिसकर्मी सरोज कुमार झा का एएसओ पद पर चयन, एसपी ने किया सम्मानित..

 

देवघर।साइबर थाना, देवघर में पदस्थापित पुलिसकर्मी सरोज कुमार झा का चयन झारखंड सचिवालय में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (एएसओ) पद पर हुआ है। उन्हें इस पद के लिए योगदान पत्र भी प्राप्त हो चुका है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक, देवघर को पत्र भेजकर पुलिस विभाग में अपनी सेवा समाप्ति की अनुमति का अनुरोध किया है।

सरोज कुमार झा शीघ्र ही झारखंड सचिवालय के अभियोजन निदेशालय में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में अपने नए दायित्व का निर्वहन करेंगे।इस उपलब्धि की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ द्वारा आयोजित एक सादे समारोह में सरोज कुमार झा को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें एक निष्ठावान, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित कर्मी बताते हुए कहा कि उन्होंने साइबर थाना में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, लगन और जिम्मेदारी के साथ किया है। पुलिस विभाग में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी में भी वे अपने कार्यों से संस्थान और राज्य का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर साइबर डीएसपी राजा मित्रा, एसडीपीओ देवघर अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर केडी झा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे। सभी ने सरोज कुमार झा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं

error: Content is protected !!