अनियंत्रित होकर यात्री बस बीच सड़क पर पलटी, कई यात्रियों के घायल…

 

चतरा।झारखण्ड चतरा जिले में डोभी मुख्य मार्ग पर भुईयांडीह के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार कई यात्रियों के घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति के कारण हुआ।

error: Content is protected !!