साहिबगंज में 40 लोगों ने छह साल बाद की हिंदू धर्म में वापसी…

साहेबगंज।झारखण्ड के साहेबगंज जिले में रविवार को हिंदू धर्म जागरण मंच की ओर से लगभग 40 महिला पुरुष और बच्चों का घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन पर स्वामी परमानंद बाबा करमाटांड़ और सिदरी गांव के गुरू बाबा शीतल सोरेन के देखरेख में कार्यक्रम किया गया।
जिसमें हिंदू धर्म जागरण मंच के पंकज कुमार राय, धर्म जागरण के पलक राज दुलार मुंडा, गिरी वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत संगठन मंत्री कैलाश उरांव, डॉक्टर राजकिशोर हांसदा, राष्ट्रीय सह-संयोजक जनजातीय सुरक्षा मंच, सदानंद आश्रम दुमका के स्वामी आत्मानंद महाराज, प्रांत सचिव संतोष मंडल, रामगढ़ के सहयोग से बरहेट प्रखंड के अति पिछड़ा इलाका केशाफूली गांव के लगभग 40 महिला पुरुषों के द्वारा 6 वर्ष पूर्व हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था।
जिसके तहत रविवार को पुनः हिंदू धर्म में घर वापसी कार्यक्रम के तहत उन्हें वापसी कराया गया। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आग पर चलकर भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए सभी लोगों ने घर वापसी कार्यक्रम किया।
इस अवसर पर कथावाचक श्रद्धेय संजय कृष्ण महाराज ने सभी लोगों का घर वापसी कार्यक्रम में खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हिंदू धर्म अपने आप में महान है और इस धर्म के प्रति सभी को आस्था और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं । उन्होंने इस अवसर पर घर वापसी कार्यक्रम में शामिल लोगों को सम्मानित किया।

