Ranchi:11 वर्षीय नेहा टोप्पो का सुराग देने वाले को मिलेगा 21 हजार रुपये का इनाम, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

 

राँची।डोरंडा थाना क्षेत्र से लापता 11 वर्षीय बच्ची नेहा टोप्पो की तलाश को लेकर राँची पुलिस ने इनाम की घोषणा की है।पुलिस ने कहा है कि जो भी व्यक्ति बच्ची के संबंध में सटीक जानकारी देगा या उसे खोजने में पुलिस की मदद करेगा, उसे 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

लापता बच्ची नेहा टोप्पो मूल रूप से गोड्डा जिले की रहने वाली है। वह वर्तमान में राँची के डोरंडा इलाके में अपने परिजनों के साथ रह रही थी।जानकारी के अनुसार नेहा चार फरवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है।परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन के बावजूद जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तब डोरंडा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राँची पुलिस लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही है। शहर के विभिन्न इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर बच्ची की तलाश जारी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी बच्ची के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या डोरंडा थाना को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

error: Content is protected !!