Ranchi:एसएसपी राकेश रंजन ने ग्रामीण इलाके के चार थानों का किया औचक निरीक्षण..साथ में ग्रामीण एसपी और डीएसपी भी थे…

 

राँची।राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने गुरुवार को ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर एवं पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार राम के साथ जिले के बेड़ो अनुमंडल क्षेत्र के लापुंग,नरकोपी, बेड़ो एवं इटकी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों का भौतिक अवलोकन करते हुए थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि थाना परिसर में साफ-सफाई, रख-रखाव, सिपाहियों के रहने की व्यवस्था और थाने की वर्तमान कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर बनाना है।निरीक्षण के दौरान जिन बिंदुओं पर कमियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र सुधारने का निर्देश दिया गया। साथ ही जहां बेहतर कार्य देखने को मिले, वहां संबंधित पदाधिकारियों की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी भी दी गई। इस अवसर पर लापुंग थाना प्रभारी गोविंद कुमार, नरकोपी थाना प्रभारी नागेश्वर साव, बेड़ो थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव सहित सभी थानों के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान उपस्थित थे। निरीक्षण से पुलिस महकमे में अनुशासन और सक्रियता का संदेश गया है।

error: Content is protected !!