राँची शहर के जाने-माने कारोबारी अनुराग सरावगी ने अपार्टमेंट की छठी मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर मौत,मचा हड़कंप…जांच में जुटी है पुलिस..

 

राँची।राजधानी राँची शहर के प्रसिद्ध कारोबारी अनुराग सरावगी ने ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार देर रात की है। राँची पुलिस आत्महत्या का कारण और दूसरे तथ्यों को लेकर जांच में जुटी हुई है।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सिटी एसपी पारस राणा,कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, हिंदपीढ़ी, कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुँची।देर रात तक पूरी प्रक्रिया के बाद शव कब्जे में लिया गया।

राँची के जाने-माने बिल्डर और मेन रोड स्थित जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर 45 वर्षीय अनुराग सरावगी ने गुरुवार रात ब्लेयर अपार्टमेंट के अपने आवास की छठी मंजिल के बॉलकोनी से कूदकर आत्महत्या कर ली घटना के समय वह फ्लैट में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चे तमिलनाडु में रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे देर रात तक पुलिस को कारणों का पता नहीं चला, लेकिन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी देते हुए अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि गुरुवार की रात सभी सोने चले गए थे तभी किसी के बहुत ऊपर से गिरने की आवाज आई, दौड़ कर जाने पर अनुराग सर का शव जमीन पर मिला, जहां उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उनका मोबाइल फोन पूरी तरह चकनाचूर हो गया था, जिसे फॉरेंसिक टीम ने जब्त कर लिया है।अपार्टमेंट के पहले फ्लोर पर उनके वृद्ध माता-पिता मौजूद थे, जबकि दूसरे फ्लोर पर उनका एक और फ्लैट अंदर से बंद मिला।

पुलिस को दिए बयान में घर की नौकरानी ने बताया कि अनुराग जब घर लौटे तो फोन पर किसी से जोर-जोर से बात कर रहे थे और बेहद उत्तेजित लग रहे थे। नौकरानी ने कहा, साहब फोन पर किसी से बहस कर रहे थे। फिर अचानक बाहर चले गए फिर अचानक उनके बालकनी से गिरने की आवाज आई ।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच चल रही है।शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का है।इसके बावजूद पुलिस सभी वैज्ञानिक जांच करवा रही है।फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है।

कोतवाली डीएसपी ने बताया कि घटना के समय अनुराग के बुजुर्ग मां-बाप अपार्टमेंट के पहले फ्लोर पर ही मौजूद थे जबकि पत्नी और उनके बच्चे किसी काम से तमिलनाडु गए हुए हैं। परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।पत्नी के राँची पहुंचने के बाद उनसे भी मामले में पूछताछ की जाएगी।इधर बड़े कारोबारी के इस कदम से आसपास में हड़कम्प मच गया है।

error: Content is protected !!