हजारीबाग के बरही में बच्चे की बेहरमी से पिटाई करने वाला युवक गिरफ्तार,सड़कों पर कराया परेड…मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी लिया था संज्ञान…

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग पुलिस ने नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।और ऐसा सबक सिखाया की जिंदगी भर फिर कभी किसी बच्चे के साथ मारपीट करने की साहस नहीं करेगा।यह घटना जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत हरि नगर की है।जहां क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया था।जानकारी के मुताबिक, घर के पास स्थित खेत में क्रिकेट खेलते समय दो बच्चों के बीच नोकझोंक हो गई थी। इसी दौरान एक बच्चे के चाचा ने गुस्से में आकर दूसरे बच्चे के साथ मारपीट कर दी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे के साथ मारपीट करने वाला आरोपी आलोक गुप्ता है।इधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।वहीं पीड़ित बच्चे की माँ ने इस मामले में बरही थाने में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

एसडीपीओ अजित कुमार बिमल ने बताया कि मामला बहुत जी गंभीर है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।बच्चों के साथ मारपीट न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि मानवता के लिए भी खिलाफ है।उन्होंने ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार गया है।

वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस मामले में अविलंब संज्ञान लेने का आदेश निर्गत किया।

पुलिस के अनुसार,17 दिसम्बर को सोशल मीडिया में एक व्यक्ति द्वारा एक नाबालिग बच्चे को बेरहमी से पीटता हुआ वीडियो वायरल हुआ था।उक्त वीडियो का सत्यापन करने पर यह घटना बरही थाना के हरिनगर मोहल्ला का पाया गया।इस संबंध में नाबालिग बच्चे की माँ द्वारा बताया गया कि 17 दिसंबर को अपने 11 वर्षीय पुत्र को घर के बगल में क्रिकेट खेलने के क्रम में अलोक गुप्ता उम्र करीब 30 वर्ष पिता स्व.विरेन्द्र साव ग्राम हरीनगर थाना बरही जिला हजारीबाग के द्वारा अचानक बेरहमी से मारपीट करने लगे।मारपीट के दौरान बच्चे की चिल्लाहट सुन कर माँ के द्वारा अपने पुत्र की जान बचायी गयी। इस संबंध बरही थाना कांड सं-468/25, दिनांक- 17/12/25 धारा 115 (2)/126 (2)/352/ 351(2)/3(5) भा.न्या.सं.दर्ज किया गया। कांड के अभियुक्त को विशेष दूत के माध्यम से धारा-35(3) BNSS के तहत पूछताछ तथा अपना पक्ष रखने हेतु नोटिस दिया गया परंतु उनके तथा उनके परिवार के सदस्यो द्वारा नोटिस लेने से इंकार कर दिया गया।तत्पश्चात आज 18 दिसंबर को एक विशेष टीम बनाकर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अलोक गुप्ता को युवराज होटल, हजारीबाग रोड NH-33 के पास से गिरफ्तार किया गया।

error: Content is protected !!