ट्रेलर ने बुलेट और स्कूटी में मारी टक्कर ,बुलेट सवार चाचा-भतीजे और स्कूटी सवार शिक्षक की मौत..चलती ट्रेलर को छोड़ फरार हो गया चालक
सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर टूल रूम के समीप एक अनियंत्रित ट्रेलर (संख्या- NL 02 Q 7066) ने कई लोगों को रौंद दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर ने सबसे पहले एक स्कूटी (JH 05 DH 5095) को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार सड़क पर दूर जा गिरा। इसके बाद ट्रेलर चालक चलती गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया और ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर से आ रही एक बुलेट (JH 05 BV 1386) को अपनी चपेट में ले लिया।इस हादसे में बुलेट सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान नवीन पाल और उनके भतीजे अभिषेक पाल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों बिष्टुपुर पार्वती घाट से एक परिजन की अंत्येष्टि में शामिल होकर घर लौट रहे थे वहीं, स्कूटी सवार गदड़ा मध्य विद्यालय के शिक्षक राकेश राय की भी टीएमएच अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई
इधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के संबंध में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

