बोकारो में आधा दर्जन से अधिक दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

 

बोकारो।बोकारो के दुंदीबाग में आधा दर्जन से अधिक दुकानों में आग लग गयी।आग की वजह से लाखों का नुकसान होने की आशंका जतायी जा रही है। अग्निशमन विभाग की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी।आग रुई के गद्दा की दुकान में लगी।उसके बाद आग अन्य दुकानों में भी पकड़ ली।आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।बीएस सिटी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को बचाने में जुट गये।

फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी।सूचना मिलने के बाद 2 दमकल इंजन को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया।हालांकि, इन दोनों अग्निशमन वाहन आग पर काबू नहीं पा सके।इसके बाद 3 और दमकल गाड़ियों को भेजा गया। 5 वाहन मिलकर लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। दुकानदारों ने लाखों के नुकसान की आशंका जतायी है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।प्रशासनिक अधिकारी भी आये।रुई के गोदाम में आग लगने के साथ-साथ आसपास की गोदरेज की दुकान, फोटो फ्रेमिंग, वेल्डिंग, फर्नीचर की दुकानें जल गयीं। कई गाड़ियां भी जल गयीं। वहां मौजूद सैकड़ों लोग दुकानों के सामान हटाने में जुट गये।

आग लगने की वजह से सड़क जाम हो गया।वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया।मौके पर कई जनप्रतिनिधि भी पहुंच गये हैं। 5 दमकलगाड़ी की मदद से करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

error: Content is protected !!