Ranchi:एक लड़की के चक्कर में मारपीट,चाकूबाजी,एक युवक का गला रे’ता..स्थिति गंभीर,पुलिस ने आरोपी को दबोचा…

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र में पंचवटी चौक के पास दिनदहाड़े चाकूबाजी हुई है।चाकूबाजी में एक युवक का गला रेत दिया है।आसपास के लोगों की सूचना पर मौके चुटिया थाना पुलिस पहुँची और गंभीर रूप से घायल को अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज चल रहा है।युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घायल युवक की पहचान रवि सिंह,कृष्णा पुरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार,पंचवटी चौक रेलवे कॉलोनी के पास सब्जी बाजार में पप्पू लोहरा नामक युवक और रवि सिंह नामक युवक में एक लड़की को लेकर विवाद हुआ।उसके बाद विवाद इतना बढ़ा की पप्पू और रवि में पहले मारपीट हुई।इसी बीच पप्पू ने सब्जी काटने वाला छोटा चाकू से रवि का गला रेत दिया।गला रेतने के बाद सब्जी बाजार में हड़कंप मच गया।रवि के गले से खून तेजी बहने लगा।लोगों ने कपड़े से गला बांधा और पुलिस को सूचना दी।चुटिया थाना के प्रभारी थाना प्रभारी विवेक कुमार गश्ती में थे सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुँच गए।उन्होंने पहले घायल को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई।घटना स्थल से चाकू बरामद कर लिया गया।चाकू को आरोपी ने वहीं पर नाले में फेंक दिया था।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पप्पू और रवि एक लड़की के चक्कर में लड़ाई किया है।जिस लड़की के चक्कर मे दोनों में लड़ाई हुआ है।लड़की पहले रवि की प्रेमिका थी।उसी लड़की से पप्पू भी बातचीत करने लगा।लड़की कुछ महीने से पप्पू की प्रेमिका बन गई।इसी में दोनों में विवाद चल रहा था।आज घटना स्थल पर लड़की भी थी।किसी बात में दोनों में कहासुनी होने लगा।उसके बाद मारपीट हुई फिर चाकूबाजी में युवक का गला रेत दिया।

इस सम्बंध में चुटिया थाना के प्रभारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि चाकूबाजी होने की सूचना मिली थी।मौके पर पहुँचे तो रवि सिंह नामक युवक घायल अवस्था में मिला।जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं आरोपी पप्पू लोहरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।पूछताछ जारी है।पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि चाकूबाजी कैसे हुई है।वहीं घायल युवक का बयान नहीं लिया जा सका है।युवक बोलने की स्थिति में नहीं है।आगे की जांच और कारवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार आरोपी घटना के बाद ट्रेन से राँची से भागने की तैयारी में था इसी बीच पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

error: Content is protected !!