44 साल की चाची की शादी नाबालिग भतीजे से कराई:चाचा ने आपत्तिजनक हालत में दोनों को पकड़ा,जबरन सिंदूर भरवाया,पुलिस ने मामला दर्ज किया….

डेस्क टीम:
बिहार के पूर्णिया में चाचा ने अपनी पत्नी को भतीजे के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया।उसके बाद तो चाचा ने आपा खो दिया और गांव वालों के साथ मिलकर दोनों की शादी करा दी। चाची की उम्र 44 साल है, जबकि लड़के की उम्र 14-15 साल है।वहीं महिला के तीन बच्चे हैं। बताया जाता है कि दोनों के संबंधों की जानकारी गांव वालों ने ही पंजाब में नौकरी कर रहे पति को बताई थी। वह चुपके से गांव आया और दोनों को पकड़ लिया।

यह मामला पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना इलाके का है। घटना 12 सितंबर की है, लेकिन जबरन शादी कराने का वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि गांव वालों के दबाव में आकर भतीजा अपनी ही चाची की मांग में सिंदूर भर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने पति और अन्य ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।

खबर के अनुसार,महिला की उम्र करीब 44 साल है, जबकि लड़का सिर्फ 14 साल का है। वो घर में ही रहता था। इस बीच में ही चाची के साथ अवैध संबंध बन गए। घर वालों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी इसकी भनक लग गई। सभी आपस में बात कर रहे थे। नाबालिग लड़के के पिता को भी पड़ोसियों ने इस बारे में जानकारी दे दी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला को 3 बच्चे भी हैं। पति पंजाब में नौकरी करता है। परिवार वालों को दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का पता चला। इसके बाद महिला के पति को फोन पर सूचना दी गई। पति बिना किसी को बताए ही चुपके से गांव पहुंच गया।

वह दोनों पर नजर रखने लगा। इसी दौरान महिला और भतीजा कमरे में अकेले थे। उसने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। यह बात उसने आसपास के लोगों को बताई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव वालों के साथ पति ने दबाव डालकर अपनी पत्नी की शादी भतीजे से करा दी। गांव वाले शादी का दबाव डालने लगे। लाठी-डंडों के साथ ग्रामीणों को देखकर लड़का डर गया। उसने डर से नाबालिग लड़के ने चाची के मांग में सिंदूर भर दिया। लड़के के माता-पिता गांव वालों के डर से विरोध नहीं कर पाए।

वीडियो वायरल होने पर एफआईआर

इधर,जबरन शादी का वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया। किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो पुलिस को मिल गया। इस पर पुलिस ने जांच की। जबरन शादी कराने के मामले में पुलिस ने महिला के पति और शादी कराने वाले अन्य लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया।आगे की कार्रवाई जारी है।