घरेलू विवाद के बाद 26 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र हरहरगुटु निवासी हरिचंद्र पात्रो की 26 वर्षीय पुत्री द्रोपदी कुमारी पात्रो ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। वह कोलकाता के इंडियन ऑयल कारपोरेशन में कार्यरत थी। इंटर्नशीप कर रही थी। बुधवार रात वह कोलाकाता से स्टील एक्सप्रेस से वापस जमशेदपुर लौटी थी। उसकी चार बहन है। एक बहन की शादी हो चुकी है। घर में किसी बात को लेकर उसका विवाद बहनों से हुआ था। इसके बाद वह कमरे में चली गई। गुरुवार सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो स्वजनों को कुछ शंका हुई। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। दरवाजे को तोड़ने पर कमरे में द्रोपदी कुमारी पात्रो के शव को फंदे से लटका देखा गया। सूचना बागबेड़ा थाना की पुलिस को दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भिजवाया।

इधर, मृतका के चाचा रामेश्वर पात्रो ने बताया द्रोपदी की शादी की बात चल रही थी। शायद वह शादी नहीं करना चाहती थी। खुदकुशी उसने क्यों इसकी जानकारी नहीं है। ओडिशा के भुवनेश्वर से उसने बीटेक किया था। चारों बहन काफी पढ़ी-लिखी है। वहीं बागबेड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया परिजन अभी सदमे में इस कारण पूछताछ नहीं हो पाई है। कोई सुसाइड नोट मिलने से सब इंस्पेक्टर ने इंकार किया है। फिलहाल घटना को लेकर चर्चा जारी है।