CoronaUpdate: झारखण्ड में 194 नए संक्रमण, पूरे राज्य को अकेला टक्कर दे रहा राँची

राँची। झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव का आँकड़ा आज तक 1,16,035 है। राजधानी राँची में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस मिल रहे हैं और सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी राँची में है।आज 6 जनवरी को 09 बजे तक झारखण्ड में 194 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं आज 165 की रिकवरी हुई हैं।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 104, बोकारो से 15, चतरा से 1, देवघर से 1, धनबाद से 17, पूर्वी सिंहभूम से 15, गढ़वा से 6, गिरिडीह से 1, गोड्डा से 1, गुमला से 4, हजारीबाग से 1, खूंटी से 1, कोडरमा से 5, लातेहार से 2, लोहरदगा से 1, पलामू से 5, रामगढ़ से 9, पश्चिमी सिंहभूम से 4 है।झारखण्ड में 116035 पॉजिटिव केस, 1449 सक्रिय केस, 113545 ठीक, 1040 मौतें शामिल। आज कोरोना से 2 मरीजों की मौत।प

राँची से आज कुल 104 पॉजिटिव मिला है वहीं 82 रिकवरी हुई। एक कि मौत वहीं एक्टिव केस राँची में 657 है।