लातेहार पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर, अवैध शराब और फर्जीवाड़ा मामले में माँ-बेटा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अपराधियों और अवैध कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर, भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे कारोबारी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपी समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बरवाडीह: अपाचे से ब्राउन शुगर की तस्करी, माँ-बेटे गिरफ्तार
लातेहार एसपी को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ बरवाडीह विरेन्द्र राम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पोखरी-कुटूम्बू मार्ग पर घेराबंदी कर एक अपाचे मोटरसाइकिल (JH19B-0755) को रोका। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने खदेड़कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक पाउच में ब्राउन शुगर और एक सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ। बरवाडीह थाना कांड सं. 49/26, धारा- 21/22/27 NDPS Act.
गिरफ्तार अभियुक्त गोलू कुमार उर्फ ऋतिक कुमार (उम्र 22 वर्ष), पिता- सुनील चौरसिया, सा0+थाना- बरवाडीह, जिला- लातेहार,चंचला देवी, पति- सुनील चौरसिया, सा0+थाना- बरवाडीह, जिला- लातेहार को जेल भेज दिया।पुलिस ने आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर (प्लास्टिक पाउच में), 1 सैमसंग एंड्रॉइड फोन, अपाचे बाइक (JH19B-0755) बरामद किया।
गारू: वैगनआर कार में ढोई जा रही थी 63 लीटर अवैध शराब, कारोबारी गिरफ्तार
लातेहार से गारू की ओर वैगनआर कार (WagonR – JH01DJ 6643) से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाने की गुप्त सूचना पर गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में गारू बाजार के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें से कुल 63.01 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद की गई। पुलिस ने शराब तस्कर नीरज कुमार (उम्र 26 वर्ष), पिता- कृष्णा प्रसाद, निवासी- धांगरटोला, थाना- गारू, जिला- लातेहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बरामद किया:किंगफिशर कैन बीयर (500 ml) – 48 पीस
किंगफिशर बॉटल बीयर (650 ml) – 24 पीस
गॉडफादर बॉटल बीयर (650 ml) – 23 पीस
रॉयल चैलेंज वाइन (180 ml) – 15 पीस
स्टर्लिंग रिजर्व B7 वाइन (180 ml) – 16 पीस
आइकॉनिक व्हाइट वाइन (180 ml) – 16 पीस
कुल मात्रा: लगभग 63.01 लीटर
वाहन: WagonR कार (JH01DJ 6643)
हेरहंज: जालसाजी व फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
हेरहंज थाना क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और जालसाजी कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।कांड संख्या: हेरहंज थाना कांड सं. 22/26 (दिनांक 22/07/2026), धारा- 338/336(3)/337/340(2)/62(2)(a) BNS।
गिरफ्तार अभियुक्त नरेश उरांव, पिता- वोलवा उरांव, ग्राम- डाढा (टोला डुमरा), थाना- बारियातू, जिला- लातेहार का रहने वाला है।आरोपी को फर्जी कागजात व जालसाजी में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

