Ranchi: घर के सामने बैठी महिला के गले से चेन छिनतई,दूसरी ओर बाजार से घर लौट रही महिला से भी चेन छिनतई….

राँची।राजधानी राँची में अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब वे घर के सामने बैठी महिला के गले से भी चेन छिनकर फरार हो जा रहे है। 17 फरवरी को दिन के 2.10 बजे कोकर के शिवशक्ति नगर में महिला गीता देवी के गले से दो बाइक सवार स्नैचरों ने तब उनका चेन छिन लिया जब वह घर के सामने बैठी थी। चेन छिनतई के बाद वे तेजी से भाग निकले। गीता देवी चिल्लाती रह गई। इस संबंंध में गीता देवी ने सदर थाना में छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

तिरिल जयनगर में भी महिला से चेन छिनतई,महिला ने बाइक का नंबर देखा –

दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के शांति कुम्हार तिरिल जयनगर में रहने वाली महिला गायत्री देवी (48) से भी जो बाइक सवार अपराधियों ने चेन छिन लिए और फरार गए है। इस संबंध में गायत्री देवी ने सदर थाना में छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 17 फरवरी को दिन में वह मार्केट गई थी। लौटने के क्रम में दिन के एक बजे दो युवक पल्सर बाइक से आए और पीछे से उनके गले से 70 हजार रुपए मूल्य का चेन छिन लिया। फिर फरार हो गए। गायत्री देवी ने उनकी बाइक का नंबर देख लिया। जो जेएच01ईएम 2220 था। पुलिस मामला दर्ज कर उक्त पल्सर बाइक की तलाश कर रही है।

Ranchi:शहर में थानों के कप्तान बदलते ही बढ़ी छिनतई की घटनाएं, महिलाओं को बना रहे बाइक सवार अपराधी शिकार…