Ranchi:जमीन के दस्तावेज में फर्जीवाड़ा, सीआईडी जांच के बाद अरगोड़ा अंचल के सीओ, सीआई सहित 12 के विरुद्ध केस दर्ज…

राँची।राजधानी राँची के चुटिया में एक जमीन के फर्जीवाड़ा मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) द्वारा जांच के बाद अरगोड़ा अंचल के सीओ, सीआई सहित 12 के विरुद्ध चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी गीता ज्ञानी की ओर से दर्ज कराया गया है। जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उनमें रवि गोप, नवनीत महतो, आयुष महतो, लक्ष्मी देवी, बीणा देवी, अरगोड़ा अंचल के सीओ रविंद्र कुमार, अरविंद कुमार ओझा, वर्तमान सीओ सुमन कुमार सौरभ, सीआई कमल कांत वर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, कर्मचारी सुनील मिंज और मनोरथ भगत शामिल है। प्राथमिकी में बताया गया है कि उनके 81 वर्षीय वृद्ध पिता का चुटिया के कृष्णापुरी में 10 डिसमिल जमीन को माफिया लोगो ने सरकारी कर्मियों की मिली भगत से भूमि पर कब्जा कर बेच दिया। इनपर आरोप है कि इन लोगो ने फर्जी डीड, फर्जी वंशावली, फर्जी पंजी टू, फर्जी शपथ पत्र और सरकारी पद का दुरुपयोग कर रिपोर्ट में छेड़ छाड़ व जालसाजी कर आपराधिक षडयंत्र के तहत जमीन का फर्जीवाड़ा किया। अब चुटिया थाना की पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सीआईडी में शिकायत के बाद रिपोर्ट बदलने का आरोप

दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि 28 अगस्त 2024 को जब इस मामले में सीआईडी में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों ने कार्रवाई से बचने के लिए 21 सितंबर 2024 को सरकारी रिपोर्ट में छेड़छाड़ कर पूरी रिपोर्ट ही बदल दी। यह भी आरोप है कि सरकारी आदेश के अनुसार जमीन का दाखिल खारिज यदि एक बार अंचल कार्यालय से अस्वीकृत कर दिया जाए को फिर दोबारा अंचल कार्यालय द्वारा दाखिल खारिज की कार्रवाई नहीं कर सकता है। इसके बावजूद अरगोड़ा अंचल के सीओ की मिली भगत से दो दो बार दाखिल खारिज का आवेदन दर्ज किया गया। दोनों बार गीता ज्ञानी की ओर से आपत्ति किए जाने के बाद दाखिल खारिज का आवेदन मजबूरन अस्वीकृत करना पड़ा। लेकिन तीसरी बार सीओ, सीआई व कर्मचारियों ने अपने पद का दुरुपयोग कर सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए फर्जी डीड का का प्रयोग कर गुपचुप तरीके से उक्त जमीन दाखिल खारिज कर दिया। इसके बाद इस मामले की सीआईडी ने जांच की। 23 मई 2025 को एसएसपी राँची को रिपोर्ट भेजा। जिसके आधार पर अब चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है।

error: Content is protected !!