लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले युवक ने पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूदा, डूबने से हुई मौत

जमशेदपुर। लौह नगरी जमशेदपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र के सीटू तालाब में डूबने से एक स्थानीय युवक की मौत हो गई है। काफी मशक्कत और खोज बिन कर करीब एक घण्टे बाद टाटा मोटर्स की फायर ब्रिगेड टीम के गोताखोरों ने गहरे तालाब से मृतक का शव बाहर निकाला जा सका है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपने दो दोस्तों के साथ तालाब के आसपास घूम रहा था। चूंकि कोरोना के संक्रमण के खतरे बचाव के लिए लॉकडाउन की स्थिति में भी वह बाहर घूम रहा था, पुलिस को आते देख युवक ने तालाब में छलांग लगा दी और अपने दोस्‍त के साथ घूम रहे युवक की जान पुलिस से बचने के चक्‍कर में चली गई। युवक को डूबता देख दोनी साथी बिरसानगर जोन 5 नम्बर बस्ती में जाकर परिजनों और बस्ती के लोगों को घटना की जानकारी दी।

घर मे कमाने वाला अकेला शख़्स था!

मृतक बिरसानगर जॉन नम्बर5 का रहने वाला है। युवक घर मे इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता का निधन हो चुका है और घर पर अपनी माँ के अलावा एक बहन है। इस घटना के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है। इस घटना से लोगो मे पुलिस के प्रति गुस्सा है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर बस्ती के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मृतक का फाइल फोटो

सिटी एसपी ने आक्रोशित लोगों को समझाया

तालाब से विक्की महतो का शव बरामद होने के बाद सिटी एसपी सुभाष कुमार जाट मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से बातचीत करनी शुरू की। आक्रोशित लोगों की मांग थी कि जिन तीन पुलिसर्किमयों ने युवक को दौड़ाया और घटना हुई उन पुलिसर्किमयों को उन्हें सौंप दिया जाए। वे लोग सजा देंगे। माहौल को देखते हुए वहां महिला पुलिसर्किमयों की भी तैनाती कर दी गई। एसपी से बस्ती के लोगों की बातचीत होती रही। माहौल बनता बिगता रहा। सिटी एसपी हर संभव मदद का आशवासन लोगों को देते रहे। मृत बेटे के शव को देख बिलख रही उसकी मां यह कहती रही कि बेटा ही उसे खिलाता था। बेटा गया है उसे बेटा ही चाहिए। यह कहते हुए वह छाती पीटकर रोती रही। यह देख लोगों का आक्रोश बढ़ जा रहा था।