Jharkhand:चतरा के सिंघानी में कार चलाना सीख रहे युवक ने दो को रौंदा,एक की मौत


​​​​​​चतरा।न्यू गाड़ी के नये मालिक(चालक) ने ले ली एक कि जान।अपने घर के बाहर खड़े दो ग्रामीणों को अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद खपरैल मकान का मलबा भी उनपर गिर गया। आसपास के ग्रामीणों ने मलबे से घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। घटना सिंघानी गांव में गढ़तर टोला की है।

बताया जा रहा है कि मुकेश केसरी ने नई बोलेरो खरीदी थी और उसे चलाना सीख रहा था। अहले सुबह अपने घर में वह गाड़ी पार्क कर रहा था। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर बगल के एक घर में टक्कर मार दी। इस घटना में 50 साल के टीकम दांगी और एक बुजुर्ग महिला परवा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया। जहां डॉक्टर ने परवा देवी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में केशव ठाकुर का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद गाड़ी मालिक फरार हो गया।