झारखण्ड विधानसभा स्थापना दिवस:झारखण्ड विधानसभा के नए भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इसका उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया।

राँची।झारखण्ड विधानसभा का स्‍थापना दिवस आज 22 नवम्बर को मनाया जा रहा है। इस मौके पर झारखण्ड विधानसभा के नए भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, अन्‍य मंत्री-विधायक,मुख्य सचिव,सचिव,डीजीपी,राँची के उपायुक्‍त, राँची एसएसपी और अन्‍य अधिकारी मौजूद हुए हैं।

बता दें कि झारखण्ड विधानसभा की स्‍थापना दिवस का आज 20वीं वर्षगांठ है। इस कार्यक्रम में 2020 के लिए बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक चुने गए शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नलिन सोरेन को सम्‍मानित किया गया। स्थापना दिवस पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने स्मारिका उड़ान का लोकार्पण किया।

झारखण्ड विधानसभा का 20वां स्थापना दिवस आज रविवार को नए विधानसभा भवन में मनाया जा रहा है। इसका उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट विधायक का सम्मान नलिन सोरेन को मिला, जबकि विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 2020 में मैट्रिक और इंटर में अव्वल आनेवाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और संसदीय कार्यमंत्री के अलावा कई प्रमुख लोगों ने संबोधित किया।

राज्यपाल की जनप्रतिनिधियों को नसीहत, दलगत भावना से ऊपर उठकर करें कार्य

झारखण्ड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने जनप्रतिनिधियों को दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करने की नसीहत दी है। राज्यपाल ने कहा कि जनता अपने क्षेत्र के प्रतिनिधि का चुनाव बहुत आशा और विश्वास के साथ करती है। उनकी अपेक्षाओं पर हम सभी को खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने कार्यों में पारदर्शिता रखनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान आइटी युग में जनता अपने जनप्रतिनिधि का आकलन करती है। जनप्रतिनिधियों को यह भी देखना चाहिए कि उनके किसी कार्य से सदन की गरिमा को ठेस न पहुंचे। राज्यपाल ने विपक्ष को भी नसीहत दी। कहा कि विपक्ष को सदन के भीतर अपनी रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए कहा है कि झारखण्ड विधानसभा के 20वीं वर्षगाठ के अवसर पर मैं राज्य की जनता के साथ-साथ अध्यक्ष महोदय, माननीय सदस्यों एवं विधानसभा पदाधिकारियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूँ। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर की अक्षुण्णता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।