Ranchi:सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव एक घर के कमरे में मिला,बदबू आने से स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी,कमरे से एक नकली पिस्टल भी बरमाद..

राँची।राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र देवी मंडप रोड स्थित एक घर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।शव की पहचान सुधीर कुमार मिश्रा के रूप में हुई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दिया उसके बाद पुलिस पहुँची और कमरे को खोला गया। कमरे में शव पड़ा हुआ था। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि मौत करीब 2 से 3 दिन पहले हुई है।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुधीर कुमार मिश्रा के रूप में की गई है। पुलिस इस संदेहास्पद मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। सुधीर बिहार के पटना के रहने वाले थे। यहां वह किराये के मकान में रहते थे।

परिवार के लोगों को दी गई सूचना

सुधीर की मौत की खबर पुलिस की तरफ से उनके परिजनों को दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। इस मामले में पुलिस अपनी पूछताछ में परिवार के लोगों का बयान भी दर्ज करेगी। सुधीर के राँची में रहने के कारण और संपर्क के बारे में भी पुलिस जानकारी एकत्र कर रही है।

सम्भवतः अधिक शराब पीने से मौत !

मिली जानकारी अनुसार सुधिर अकेले घर मे रहता था।और शराब का सेवन करता था।शायद शराब के नशे में गिरने से मौत हुई हो।फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।मामला संदिग्ध है।।परिजनो का इंताजर किया जा रहा है आगे की कार्यवाई जारी है।

कमरे से पुलिस ने एक नकली पिस्टल बरामद किया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।