Breaking:गिरीडीह जिले में एक माँ ने दर्दनाक तरीके से तीन बच्चों की हत्या कर,खुद को आग लगा ली..

गिरिडीह।गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी स्थित पुरेख खुर्दगांव में एक माँ ने अपने ही बच्चे की हत्या कर खुद को आग लगा ली। घाटना आज सुबह की बतायी जाती है। महिला काफी दिनों से परेशान बतायी जाती है। आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाकर महिला को अस्‍पताल भिजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर का कहना है कि इस घटना में महिला 50 प्रतिशत जल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही हैं।बताया जाता है कि पारिवारिक परेशानी के कारण महिला ने यह कदम उठाया है।

दो बच्चे को बक्से में बंद कर व खुद को एक बच्चे संग लगायी आग

बताया जाता है कि पुरेख खुर्द गांव में रविन्द्र यादव की पत्नी सोनिया देवी ने सुबह करीब 8 बजे अपने दो बच्चों को एक बक्से में बंद कर दिया और फिर आग लगा दी। जिससे की दोनों बच्चों की मौत हो गयी। इसके बाद अपने एक बेटे संग खुद को रजाई से ढक लिया और भी आग लगा ली।महिला व उसके बेटे की हालत गंभीर थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी मां-बेटे को राजधनवार सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने तीसरे बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

किरासन तेल से जलाकर ली जान

सोनिया ने अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।इसके बाद उसनी पांच साल की बेटी सुमन कुमारी एवं डेढ़ साल के एक बेटे को एक बक्से में बंद कर दिया।दोनों मासूम अभी कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही सोनिया ने किरासन तेल छिड़ककर बक्से में आग लगा दी।वहीं खुद को अपने आठ साल के बेटे के साथ जला लिया।

सोनिया ने घटना को क्यों अंजाम दिया है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस सोनिया के पति से भी पूछताछ कर रही है।वहीं पुलिस का कहना है कि महिला के ठीक होने के बाद ही उससे मामले के बारे में पूछताछ की जा सकेगी. फिलहाल महिला की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है।