राँची में उलगुलान रैली में दो पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, चतरा से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के भाई घायल…

राँची।राँची में इंडी गठबंधन की तरफ आयोजित उलगुलान न्याय रैली से विभिन्न जगहों से आई कार्यकर्ताओं की भीड़ में में दो गुटों की बीच झड़प हो गयी है। जिसमें के.एन त्रिपाठी के भाई की घायल होने की सूचना है।के. एन त्रिपाठी को कांग्रेस ने चतरा से अपना उम्मीदवार बनाया है। घटना के बाद तुरंत घायल को अस्पताल ले जाया गया।जबकि, वहां पर तैनात राँची के सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने मामले को शांत कराया।सूचना एक व्यक्ति को पुलिस पकड़कर ले गई है।

दरअसल, इंडिया गठबंधन के सभी दिग्गज नेताओं के मंच पर आने के बाद स्वागत संबोधन शुरू हुआ। लेकिन, उसी वक्त नीचे विभिन्न इलाकों से आए दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। कार्यकर्ता इतने आक्रोशित थे कि जिसके हाथ में जो आया उसी से दे मारा।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वहीं पर रखी कुर्सियों को तोड़ डाला।इस घटना में के.एन त्रिपाठी के भाई समेत कई लोग घायल हो गये।बताया जाता है कि जिन्हें चोट लगी है उसका नाम गोपाल है।

इस दौरान जब उन्हें घटनास्थल चतरा के कुछ राजद कार्यकर्ता चतरा से गठबंधन के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी का विरोध कर रहे थे।इसी में त्रिपाठी समर्थक से तूतू मैं मैं के बाद मारपीट तबदील हो गया। हालांकि, घटना के तुरंत बाद राँची पुलिस एक्शन में आ गयी मामला शांत कराया और घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले गये। सिटी एसपी ने खुद मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया।वहीं, मारपीट करने वाले को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

 

कौन कौन रहे रैली में शामिल

इधर रैली में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी, फारूख अब्दुला, प्रियंका चतुर्वेदी के अलावा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के साथ इंडिया घटक दल के कई नेता शामिल हुए।

error: Content is protected !!