पत्नी का भांजे से चल रहा था प्रेम प्रसंग,आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए,पत्नी की बेवफाई से पति नाराज होकर घर छोड़कर फरार

झारखण्ड न्यूज,राँची।उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले से पत्नी की बेवफाई की एक बेहद शर्मनाक करने वाली करतूत सामने आई है। यहां एक महिला का अपने रिश्ते में लगने वाले भांजे से प्रेम हो गया। इस बीच महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद महिला भांजे के साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगी। उधर युवक (भांजे) के इंकार करने पर महिला ने खोराबार थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इधर पत्नी के इस करतूत से नाराज पति घर छोड़कर चला गया है।

एक साल से मामी का अपने भांजे से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मिली जानकारी के अनुसार खोराबार थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का उसी गांव के रिश्ते में लगने वाले भांजे से प्यार हो गया। पिछले एक साल से दोनों के बीच लव अफेयर चल रहा था।महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। लॉकडाउन में पति पत्नी गांव आकर रहने लगे। इस दौरान महिला का अपने रिश्तेदारी के एक युवक से प्रेम संबंध हो गया।

होली पर वापस आया गांव…तब चला पता

दोनों के बीच मिलना जुलना भी शुरू हो गया, जिसके बाद पति को शक हुआ तो वह अनलॉक में अपनी पत्नी को लेकर पुनः दिल्ली लेकर चला गया। इस बीच होली पर महिला दोबारा अपने गांव आई और अपने भांजे से मिलने जुलने लगी। इस दौरान बुधवार को महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद पति घर छोड़कर चला गया।

महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

उधर पति के जाने के बाद महिला अपने भांजे के साथ रहने का दबाव बनाने लगी लेकिन युवक ने इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने खोराबार पुलिस थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दी है। उधर, इस मामले में खोराबार एसएचओ नासिर हुसैन ने बताया कि महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, मामले की जांच की जा रही है।