Jharkhand:डांस करने के विवाद में पत्नी ने पति को रॉड से मारकर घायल किया,इलाज के दौरान घायल पति की मौत,पत्नी गिरफ्तार

बोकारो।पति की हत्या इसलिए कर दी कि पति ने डांस करने से मना कर दिया था।डांस करने पर मना करना पति को जान गंवाना पड़ा।ये घटना बोकारो के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 की है।दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच सरस्वती पूजा में डांस करने को लेकर विवाद हुआ था।इसमें पत्नी ने रॉड से पति पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।जिससे पति गम्भीर रूप से घायल हो गया था।घटना के बाद पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज चल रहा था पति ने आज दम तोड़ दिया।पुलिस शव को कब्जे में लेकर चास अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया।

इधर थानाध्यक्ष मोनू टुडू ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पत्नी आरती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।बता दें कि दंपत्ति झोपड़ी में रहते थे।पति कृष्णा बागची शहर में मजदूरी करता था।मारपीट में घायल होने के बाद पति बेहोश हो गया. इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। इलाज के दौरान पति की मौत हो गयी।

मृतक की पहचान कृष्णा बागती (35) के रूप में की गई। वो पत्थर खदान में मजदूरी करता था। जबकि उसकी पत्नी आरती देवी सेक्टर 5 डी में कुछ घरों में काम करती है। दंपती की दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के संबंध में बच्चों ने बताया कि मां प्रतिमा विसर्जन के दौरान DJ पर डांस करना चाहती थी। जबकि पिता उसे डांस करने से मना कर रहे थे। इसी बीच आरती देवी इतना आक्रोशित हो गई कि लोहे की रॉड से कृष्णा बागती पर वार कर दिया।