पत्नी का पराए पुरुष के साथ था अवैध संबंध,पति ने पत्नी को काट डाला,पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

झारखण्ड न्यूज,राँची।

जमशेदपुर।पत्नी का था दूसरे युवक से अवैध सम्बन्ध इसलिए पति ने काट डाला।ये घटना चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कालियाम पंचायत के कटहलिया गांव निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य आसमी हांसदा की हत्या के मामले में आरोपी पति कासरू हांसदा को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद कोविड टेस्ट करा कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में कासरू ने बताया कि उसकी पत्नी का पराए पुरुष के साथ अवैध संबंध था। घटना से एक दिन पहले भी उसने उस युवक को घर से निकलते देखा था। इसके बाद ही उसने पत्नी को सबक सिखाने का निर्णय लिया। बुधवार की रात उसने नशे की हालत में खटिया पर सोई हुई पत्नी पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से 5-6 बार सिर पर वार किया। इसके बाद उसे छोड़कर वहां से भाग निकला। अगले दिन उसने अपनी भतीजी को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने बताया कि हत्यारोपी पति कासरु हांसदा अत्यधिक शराब का सेवन करता है। जिसके चलते वह शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर हो चुका है। घर को पत्नी आसमी ही चलाती थी। पति अक्सर शराब के नशे में धुत होकर घूमता रहता था। अत्यधिक शराब पीने के कारण पत्नी से उसके संबंध अच्छे नहीं थे।

error: Content is protected !!