खादगढ़ा बस स्टैंड में हथियार डील मामला;सोशल मीडिया पर 1.70 लाख में हुई थी सौदेबाजी,ट्रायल के दौरान गोली चल गई,दो सप्लायरों की तलाश कर रही है अब पुलिस

राँची।खादगढ़ा बस स्टैंड से आठ अगस्त को हथियार के साथ एक खरीदार शशिकांत सिंह पकड़ा गया था। जेल जाने से पूर्व उसने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि हथियार की सौदेबाजी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर हो रही है। इसमें राँची के दो युवक अभिषेक भारद्वाज और राजा शामिल है। गिरफ्तार शशि कांत सिंह ने पुलिस को दोनों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए है। जिसके आधार पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। शशिकांत सिंह ने बताया कि दोनों से सोशल मीडिया पर हथियार की खरीद के लिए 1.70 लाख में सौदा तय हुआ था। तय सौदे के अनुसार ही अभिषेक ने उससे कहा था कि राजा खादगढ़ा बस स्टैंड में हथियार दिखाने के लिए पहुंचेगा। आठ अगस्त को राजा हथियार लेकर पहुंचा था। जब शशि खादगढ़ा बस स्टैंड के टर्मिनल एक में स्थित बाथरूम में हथियार का ट्रायल कर रहा था उसी समय गोली चल गई और आवाज सुन आसपास के लोग उनपर टूट पड़े। राजा वहां से भाग निकला, लेकिन शशिकांत सिंह पकड़ा गया। पुलिस दोनों सप्लायरों की तलाश कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इन लोगो ने कितने हथियार अबतक बेचा है।