धनबाद जेल में संजीव सिंह गुट और प्रिंस खान गुट में हिंसक झड़प,आधा दर्जन कैदी घायल..

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद मंडल कारा में रविवार की दोपहर कैदियों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई।सूचना मिलते ही जेल प्रशासन हरकत में आ गया और पगली घंटी बजाई।बताया जा रहा है कि लगातार आधे घंटे तक जेल का सायरन बजता रहा। पुलिस के जवानों को भी बुला लिया गया है।

इधर डीएसपी हेड क्वार्टर वन अमर कुमार पांडेय,डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद बिन्हा, एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी समेत अन्य वरीय अधिकारी दल-बल के साथ साथ जेल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि करीब 150 पुलिस के जवान जेल के अंदर तैनात हैं।स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी ने बताया कि हिंसप झड़प में तीन से चार कैदी घायल हुए हैं।मामले की जांच चल रही है।

बताया जा रहा है कि कैदियों में संघर्ष व मारपीट दोपहर करीब 12:40 बजे शुरू हुई।लगातार आठ बार सायरन बजाया गया। महिला पुलिस के गार्ड भी जो अपने घरों में खाना बना रही थी। जिस हालत में थी डंडा लेकर जेल की ओर भागी वहीं जेल के तमाम गार्ड भी जिस हालत में थे डंडा लेकर जेल के अंदर घुसे और कैदी वार्ड की ओर गए। जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।

सूत्रों ने बताया कि मारपीट की घटना गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई गॉडविन बंटी और संजीव सिंह गुट के बीच हुई है।