विसर्जन जुलूस पर पथराव,पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल….

साहिबगंज।झारखण्ड के साहिबगंज में शनिवार की देर शाम प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे जुलूस में शामिल कुछ लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।वहीं उपद्रवियों ने एक बाइक में भी आग लगा दी। उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसडीओ राहुल आनंद आदि वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति नियंत्रण में किया।

बताया जाता है कि जिला मुख्यालय में चार जगह दुर्गा पूजा होती है। इन्‍हीं प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार दोपहर से चल रहा था।सकरूगढ़ चैती दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। रसुलपुर दहला की प्रतिमा विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करते हुए कृष्णानगर से गुजर रही थी।इसी क्रम में रेलवे लाइन की ओर से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।लोगों में आक्रोश है।स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है।