Ranchi:दिल्ली के डॉक्टर दम्पत्ति के बेटे ने होटल की छत से लगाया छलांग,स्थिति गम्भीर,युवक अपनी होने वाली पत्नी से मिलने आया था…

राँची।राजधानी राँची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मेनरोड हिनू स्थित जेड स्क्वायर होटल के छत से दिल्ली के एक युवक ने शनिवार को छलांग लगा दी।युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है।युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।युवक का राज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डॉक्टर दम्पति का बेटा है,दिल्ली का रहने वाला है

मिली जानकारी के मुताबिक,जिस युवक ने होटल से छलांग लगाया है उसका नाम पियूष गुप्ता है और दिल्ली का रहने वाला है।उसके पिता का नाम रामजी गुप्ता और माता का नाम प्रतीक्षा गुप्ता दोनों ही पेशे से डॉक्टर है।मूलरूप से हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं।

होंने वाली पत्नी से मिलने राँची आया था

बताया जाता है कि पीयूष की शादी राँची में एक युवती से तय हुई है।पीयूष अपनी होने वाली पत्नी यानी युवती से मिलने आया था।हिनु की रहने वाली युवती और पीयूष की शादी तय हो चुकी थी।रिंग सेरेमनी भी हो चुका है।कुछ महीने बाद शादी होने वाली थी।बताया जाता है कि कल शुक्रवार को पीयूष दिल्ली से राँची आया था और हिनु स्थित जेड स्क्यूआर होटल में ठहरा हुआ था।

दोनों में पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था

मिली जानकारी के अनुसार ,युवक और युवती दोनो दिल्ली में ही पढ़ाई कर रहे थे।पीयूष मेडिकल की पढ़ाई और युवती फैशन डिजायनर की पढ़ाई कर रही थी।इसी दौरान जान पहचान हुई और दोनो प्यार हो गया।प्रेम प्रसंग बहुत दिनों से चल रहा था।उसके बाद दोनों के परिजनों की रजामंदी के बाद शादी की मुहर लग गई थी।इसके लिए सगाई हो गया था।

दूसरे लड़कों से बात को लेकर हुआ विवाद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,पीयूष को शक था कि उनकी प्रेमिका सह होने वाली पत्नी किसी दूसरे युवक से बातचीत करती है।पियूष की होने वाली पत्नी यानी प्रेमिका को पीयूष ने होटल में बुलाकर शिकायत किया कि अब हमलोग एक दूसरे के होने जा रहे हैं फिर दूसरे लड़कों से क्यों बात करती है।इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया और झगड़ा हुआ।झगड़ा होने के बाद युवती गुस्से में होटल से चली गई ।इधर पियुष होटल के छत के ऊपर चढ़ा और छत से निचे कूद गया।वहाँ के लोगों ने देख कर तुरन्त पुलिस को सूचना दी।उसके बाद लोगों की सहायता से पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल पीयूष को राज अस्पताल मेन रोड मे भर्ती कराया है।जहां उनका इलाज चल रहा है।

इधर पुलिस ने पीयूष के माता पिता को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन शाम में दिल्ली से हवाई जहाज से राँची पहुँचे हैं।परिजन अस्पताल पहुँच गए हैं।

वहीं इस सम्बंध में हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि पुलिस युवती का बयान दर्ज और पीयूष के माता पिता के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।वहीं पीयूष की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई।बोलने की स्थिति में नहीं है।जांच पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की गई है।