धान के खेत में ग्रामीण की टां’गी से गर्दन का’टकर ह’त्या, आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार

 

 

लोहरदगा। झारखण्ड  के लोहरदगा जिले में आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। कैरो थाना क्षेत्र के गुड़ी खक्सीटोली गांव में एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उसका खून से लथपथ शव धान के खेत में मिला। हमलावरों ने मृतक के दो बच्चों को भी नहीं बख्शा। उसकी 17 वर्षीय बेटी और 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोंडल उरांव और उसके पुत्र मुकेश उरांव के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को मुकेश उरांव को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि घायल गोंडल उरांव का इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है।

धान के खेत में पड़ा था कारी उरांव का शव

कैरो थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात गांव में मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल गुड़ी खक्सीटोली पहुंची। छानबीन के दौरान पता चला कि कारी उरांव की हत्या धान के खेत में कर दी गई है, जबकि उसके दोनों बच्चे घर में खून से लथपथ पड़े थे।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल बच्चों को तत्काल सदर अस्पताल, लोहरदगा पहुंचाया। वहीं, घटनास्थल पर मिले कारी उरांव के शव की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी।

दो टांगी और शॉकर पाइप बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दो टांगी और एक मोटरसाइकिल का शॉकर पाइप बरामद किया है। सभी सामान को विधिवत जब्त कर लिया गया है। घायल बेटी के बयान के आधार पर कैरो थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फिलहाल पुलिस आपसी विवाद की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस खूनी वारदात में एक ग्रामीण की जान चली गई, जबकि उसके दोनों बच्चे अस्पताल पहुंच गए। आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

error: Content is protected !!